- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: नगर निगम के...

x
Indore इंदौर: इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में सुबह एक दुखद घटना सामने आई है. जहां एक 6 साल की बच्ची को नगर निगम के डंपर ने कुचल दिया. घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. गुस्साए राहगीरों ने डंपर में तोड़फोड़ कर दी. इंदौर में सभी यातायात नियमों का पालन कराने के लिए विभाग और सामाजिक संगठन कई प्रयास करते हैं, लेकिन उसके बावजूद भी लापरवाही से वाहन चलाने से आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं|
ऐसा ही एक ताजा मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित मूसाखेड़ी चौराहे से सामने आया है. जहां निहारिका नाम की 6 साल की बच्ची नगर निगम के डंपर की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के तुरंत बाद डंपर चालक और उसका साथी मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि बच्ची साइकिल चला रही थी और इसी दौरान डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. गुस्साए रहवासियों ने सड़क पर जाम भी लगा दिया, फिलहाल पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर सभी को हटाया है|
TagsIndoreनगर निगमडंपरबच्चीकुचलाIndoreMunicipal CorporationDumperGirlCrushedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





