- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore : बाथरूम में...
मध्य प्रदेश
Indore : बाथरूम में मिला सास का शव, बहू पर हत्या का आरोप
Saba Naaz
23 Jun 2025 7:06 AM IST

x
Indore इंदौर : इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में एक महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी बहू को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। महिला का शव बाथरुम में मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया कि बहू ने सास की गला घोट कर हत्या कर दी।
घटना श्रीराम नगर मे रहने वाले चौधरी परिवार की है। सुबह गोमती चौधरी का शव बाथरुम में मिला। उसके गले पर निशान थे। परिजनों को गोमती की मौत पर शंका हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अफसरों को परिजनों ने कहा कि सास गोमती का बहू नेहा से अक्सर विवाद होता है। दो दिन से दोनों के बीच झगड़े चल रहे थे। शनिवार को नेहा छत पर आत्महत्या करने भी गई थी। इसकी जानकारी नेहा के परिजनों को भी दी गई थी। उनसे कहा गया था कि वे नेहा को थोड़े दिन के लिए ले जाए।
सुबह ससुर कौशल और बेटा संदीप बाहर गए थे। घर पर सास और बहू अकेली थी। दो घंटे बाद ससुर घर लौटे तो गोमती बाथरुम में पड़ी मिली। उसकी सांस नहीं चल रही थी। संदीप और नेहा का सालभर पहले ही विवाह हुुुआ है। नेहा का संदीप के अलावा सास से भी विवाद होता था। वह अक्सर आत्महत्या की धमकी देती थी। सास के शव को पुलिस ने पोस्मार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है। गले पर निशान होने पर पुलिस को आशंका है कि बहू ने ही सास की गला घोंट कर हत्या की है।
Tagsबाथरूमसासशवबहूहत्याआरोपBathroommother-in-lawdead bodydaughter-in-lawmurderallegationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





