मध्य प्रदेश

Indore:नौकरी-रुपये का लालच देकर युवक को धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने वाला गिरफ्तार

Sarita
28 Jan 2026 8:33 AM IST
Indore:नौकरी-रुपये का लालच देकर युवक को धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने वाला गिरफ्तार
x
Indore इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसने हिंदू युवक पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। खजराना पुलिस ने मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। शिकायतकर्ता गणेशपुरी निवासी नवीन ने बताया कि आरोपी सांवेर निवासी आरिफ शाह अपने घर आने-जाने के दौरान परिवारिक संबंधों का फायदा उठाकर नवीन को मुसलमान बनने के लिए दबाव डालने लगा।
आरिफ ने पहली बार दिसंबर 2025 में नवीन को रुपये, नौकरी और समाज में सम्मान दिलाने का प्रस्ताव देकर धर्म परिवर्तन का ऑफर दिया। जब नवीन ने इनकार किया तो आरिफ ने धमकियां देना शुरू कर दीं और नमाज पढ़ने व खतना कराने की बात भी की। सोमवार को पुनः दबाव बनाने पर नवीन ने हिंदू संगठनों से मदद ली और थाने जाकर आरिफ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story