मध्य प्रदेश

Indore : आर्मी क्षेत्र में बड़ा धमाका, 15 साल के किशोर की मौत

Sarita
27 Dec 2025 6:27 AM IST
Indore : आर्मी क्षेत्र में बड़ा धमाका, 15 साल के किशोर की मौत
x
Indore इंदौर : इंदौर के पास महू सैन्य क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है। महू के सिमरोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आर्मी रेंज में एक जिंदा बम फटने से 15 वर्षीय किशोर की जान चली गई। इस घटना में किशोर के साथ मौजूद एक भेड़ की भी मौके पर ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, महू के बड़गोंदा क्षेत्र का निवासी राहुल अपनी भेड़ों को चराने के लिए गया था। चराते समय उसकी कुछ भेड़ें सैन्य क्षेत्र की सीमा के भीतर चली गईं। राहुल अपनी भेड़ों को वापस लाने के लिए आर्मी रेंज के प्रतिबंधित क्षेत्र में दाखिल हुआ।
इसी दौरान वहां पड़ा एक जिंदा बम अचानक फट गया, जिसकी चपेट में आने से राहुल और एक भेड़ की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिमरोल पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। एडिशनल डीसीपी रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के लोगों ने सैन्य सीमा के पास सुरक्षा और चेतावनी बोर्ड को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Next Story