मध्य प्रदेश

Indore: भीषण सड़क हादसा, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Sarita
1 July 2025 3:50 PM IST
Indore: भीषण सड़क हादसा, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत, तीन की हालत गंभीर
x
Indore इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में देर रात बायपास स्थित पुल के पास सड़क हादसे में दो इंजीनियरिंग छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई. तीन छात्र घायल हो गए हैं. सभी छात्र इंदौर में पढ़ाई करने आए थे. तेजाजी नगर पुलिस ने बताया है कि मृतकों की पहचान धीरज पाटीदार और ध्रुव पाटीदार के रूप में हुई है. दोनों इंदौर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं और रेडियो कॉलोनी में किराए के फ्लैट में रहते थे. हादसे में हेमंत पाटीदार, आदित्य और यशराज नाम के तीन छात्र घायल हुए हैं|
सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह हादसा कैसे हुआ इसका भी पता लगाया जा रहा है|
Next Story