- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: भीषण गर्मी और...

x
Indoreइंदौर: मध्य प्रदेश में गर्मी लगातार कहर बरपा रही है. अलग-अलग जिलों में पारा 40 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया है, वहीं कई जिलों में लू भी चल रही है. इंदौर भी इससे अछूता नहीं है. इंदौर में पिछले 2 दिनों से लगातार पारा 40 डिग्री से ज्यादा पहुंच रहा है, आम लोगों के साथ-साथ इसका असर पशु-पक्षियों पर भी नजर आ रहा है. इसी के तहत इंदौर में अत्यधिक गर्मी के कारण कई मोरों की मौत का मामला सामने आया है. वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है. इंदौर शहर में पारा 40 डिग्री से ज्यादा चल रहा है, वहीं आम आदमी भी गर्मी और लू से परेशान है|
इसका असर पशु-पक्षियों पर भी देखने को मिल रहा है. इंदौर शहर की बात करें तो यहां कई जगह मोर पाए जाते हैं और इस बार गर्मी का असर मोरों पर भी पड़ रहा है. अभी तक गर्मी के कारण 4 मोरों की मौत की पुष्टि वन विभाग ने की है. इस पूरे मामले में डीएफओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि चिड़ियाघर प्रभारी उत्तम यादव ने बताया था कि कुछ लोग चार मोर लेकर आए थे. जिसमें से तीन की मौत हो गई थी जबकि एक की बाद में मौत हो गई थी. इनका पोस्टमार्टम हो चुका है अभी तक यही कहा जा रहा है कि ये हीट स्ट्रोक था क्योंकि पिछले 15 दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है और पशु पक्षी इसके अनुकूल तुरंत नहीं हो पा रहे हैं. इस वजह से ये घटनाएं सामने आ रही हैं
और मुख्यालय से स्पष्ट आदेश है कि वन क्षेत्रों और जहां पक्षी अभ्यारण्य हैं वहां पानी की व्यवस्था करनी है. जो हमारे द्वारा की जा रही है इंदौर शहर बहुत बड़ा है और इंदौर शहर में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां मोर पाए जाते हैं उनके लिए भी पूरी व्यवस्था की जा रही है अभी तक 4 मोरों की मौत की पुष्टि हुई है बाकी पूरे क्षेत्र में वन विभाग की टीम काम कर रही है|
TagsIndoreगर्मीचारमोरोंमौतIndoreheatfourpeacocksdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





