मध्य प्रदेश

Indore: धर्म परिवर्तन के लिए दबाव के आरोप में पति पर FIR

Tara Tandi
17 March 2025 5:42 PM IST
Indore: धर्म परिवर्तन के लिए दबाव के आरोप में पति पर FIR
x
Indore इंदौर: विजय नगर क्षेत्र में एक युवक पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव करने का आरोप है। उसके बारे में उनकी पत्नी ने ही शिकायत की है। पत्नी से उसने अपने धर्म की पहचान छुपाकर शादी की। धर्म परिवार के लिए युवक पत्नी से मारपीट भी करता था।
अपनी शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया कि तीन पहले उनने मंदिर में एक युवक से शादी की थी। युवक ने उसके सामने प्रेम प्रस्ताव रखा था। शादी के बाद एक केस में वह जेल गया। तब पता चला कि पति इमरान मुस्लिम धर्म का है। उसने महिला को अपना नाम धनूराज नेगी बताया था।
जेल से छूटने के बाद जब महिला ने धर्म छुपाकर शादी करने की बात के बारे में पूछा तो इमरान ने कहा कि शादी के बाद पत्नी को भी धर्म बदलना पड़ता है। इसके बाद वह दबाव बनाने लगा। मारपीट से परेशान होकर महिला ने हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क किया और उनके साथ विजय नगर थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
मंदिर में जाकर की थी शादी
महिला और इमरान की पहचान छह साल पहले हुई थी। दोनो के बीच प्रेम हुआ और वर्ष 2020 में इमरान ने अेांकारेश्वर के दुर्गा मंदिर में जाकर शादी कर ली। इसके बाद दोनों देवास चले गए। कुछ समय बाद वह इंदौर आकर रहने लगे। जब इमरान किसी केस के मामले में जेल पहुंचा तो जमानत के दस्तावेजों को देखने पर महिला को उसका असली नाम पता चला। इसके बाद से ही दोनों के बीच विवाद हो रहा था।
Next Story