मध्य प्रदेश

Indore: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पिता ने बेटे को पिट पिटकर लेली जान

Tara Tandi
3 Nov 2024 4:46 PM IST
Indore: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पिता ने बेटे को पिट पिटकर लेली जान
x
Indore इंदौर: इंदौर में एक युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवक का शव उसके कमरे में मिला था और उसके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस को परिजनों ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते किसी ने उनके बेटे चेतन की हत्या कर दी। चेतन बिचौली मर्दाना क्षेत्र में रहता था।
हत्या की सूचना के बाद पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि रात में किसी ने भी घर में किसी अंजान शख्स को चेतन के घर आते नहीं देखा। आस पड़ोसियों ने यह जरुर बताया कि बेटा चेतन अाए दिन परिजनों से विवाद करता था। बुधवार रात को भी उनसे पिता के साथ विवाद किया था। उसकी जोर-जोर से आवाजें आ रही थी।
इस आधार पर पिता से सख्ती से अफसरों ने पूछताछ की तो पिता श्याम लाल ने कबूला की रात को बेटे चेतन ने शराब पीने के विवाद में परिजनों से मारपीट की थी। वह काफी नशे में था। मैने गुस्से में आकर मोगरी उसके सिर पर दे मारी। इससे उसके सिर में अंदरुनी चोट आई थी।
छह प्रकरण दर्ज थे चेतन पर
चेतन का पुराना आपराधिक रिकार्ड है। वह कोई काम-धंधा नहीं करता था औ शराब के नशे के लिए परिजनों से ही पैसे मांगता था। उसकी हत्या के बाद पुलिस ने उसकी पुरानी रंजिश के बारे में भी पता किया, लेकिन घटनास्थल के हालतों को देखकर परिजनों पर ही शक हो रहा था और पिता ने ही बेटे की हत्या करना कबूल लिया।
Next Story