मध्य प्रदेश

Indore: सिलेंडर फटने से हादसा, तीन लोग घायल

Sarita
29 Aug 2025 7:26 AM IST
Indore: सिलेंडर फटने से हादसा, तीन लोग घायल
x
Indore: इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में गुरुवार दोपहर एक दुकान में रखा सिलेंडर अचानक फट गया। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घटना 60 फीट रोड इलाके में स्थित दीपक ट्रेडर्स की है। धमाका इतना जबरदस्त था कि घर के बाहर वाली दुकान का बोर्ड फट गया, सामान उड़कर बाहर आ गया।
विनोद माखीजा का 2 मंजिला मकान है। इसी में परिवार रहता था। यहां किराए से बंटी कसेरा की बर्तन दुकान है। बताया जा रहा है कि गैस रिफिलिंग के दौरान ये हादसा हुआ। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस हादसे में एक पड़ोसी और बंटी के परिजन घायल हुए हैं।मौके पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी पहुंची है। जिस दुकान में विस्फोट हुआ है, वहां से पुलिस ने चार-पांच सिलेंडर जब्त किया है। रिफिलिंग हो रही थी या नहीं इसकी जांच की जाएगी। पुलिस ने दुकान को सील कर दिया है
पड़ोसी ने बताया- गैस की टंकी फटी है दुकानदार जितेंद्र कसेरा ने बताया कि मुझे फोन आया था पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति का। उन्होंने कहा कि तुम्हारी दुकान के पास गैस की टंकी फट गई है। धमाके से दुकान को काफी नुकसान हुआ इस धमाके से दुकान को काफी नुकसान पहुंचा है। पू हालांकि इस मामले में पुलिस का कहना है जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Next Story