- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: कार ने स्कूटर...
मध्य प्रदेश
Indore: कार ने स्कूटर सवार को मारी जोरदार टक्कर ,ड्राइवर गिरफ्तार
Sarita
3 Jan 2026 7:44 AM IST

x
Indore इंदौर : इंदौर में विजय नगर थाना क्षेत्र के सयाजी होटल के पास एक कार ने स्कूटर सवार युवक और युवती को टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक ने वाहन नहीं रोका और दोनों को लगभग सौ फीट तक घसीटते हुए ले गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर उसकी कार जब्त कर ली है।स्कूटर पर हर्ष सोनी और उसका दोस्त भवानी यादव सवार थे। घटना गुरुवार रात लगभग ढाई बजे हुई। कार बापट चौराहा से विजय नगर की ओर जा रही थी।
मोड़ पर चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और स्कूटर को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। दोनों घायल होकर गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाए गए।जबलपुर निवासी हर्ष सोनी बैंकिंग की तैयारी कर रहा है और किराये के कमरे में रह रहा है। भवानी यादव सतना की रहने वाली है और निजी कंपनी में नौकरी करती है। पुलिस ने सुमित ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
TagsIndoreकारस्कूटरटक्करड्राइवरगिरफ्तार Indorecarscootercollisiondriverarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





