- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: BSF के ट्रक...

x
Indore इंदौर: इंदौर के एरोड्रम रोड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। सुबह की सैर पर निकले 55 वर्षीय पुजारी नेत्रपुरी गोस्वामी को बीएसएफ के एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा एरोड्रम थाने के सामने हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त ट्रक तेज रफ्तार में था। टक्कर के बाद चालक ने करीब 20 फीट आगे जाकर वाहन को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ देर पहले नेत्रपुरी अपने परिचितों से बात कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने गाड़ी मोड़ी, वे अचानक ट्रक के नीचे आ गए।
एरोड्रम पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। एयरपोर्ट रोड से स्कूली बच्चों को लेकर आ रहे बीएसएफ के ट्रक ने पुजारी को टक्कर मार दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक ट्रक को जब्त नहीं किया है और चालक की तलाश जारी है।नेत्रपुरी गोस्वामी विजय श्री कॉलोनी के निवासी थे और पुजारी का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। हादसे के बाद परिवार और इलाके में मातम का माहौल है।
Next Story





