मध्य प्रदेश

Indore: बाउंसर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sarita
12 Feb 2026 9:50 AM IST
Indore:  बाउंसर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
x
Indore इंदौर : इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात शराब दुकान के पास हुए विवाद में बदमाशों ने एक बाउंसर की बीयर की बोतल घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गोलू चंद्रवंशी के रूप में हुई है, जो बाउंसर की नौकरी करता था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, घटना एबी रोड स्थित आर्बिट मॉल के समीप शराब दुकान के पास रात करीब 11 बजे हुई। अनिल नगर निवासी करण सावले शराब खरीदने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद दो युवकों से धक्का लगने को लेकर उसका विवाद हो गया। करण ने अपने दोस्त गोलू को फोन कर घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलने पर गोलू अपने साथी हरिओम के साथ मौके पर पहुंचा। इस बीच आरोपितों ने भी अपने साथियों को बुला लिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते आरोपितों ने बीयर की बोतल तोड़कर गोलू पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अवस्था में गोलू को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना में उसका साथी हरिओम भी घायल हुआ है। पुलिस ने देर रात सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की और बुधवार सुबह अमोघ रेहदास, अखिलेश वासरे, वरुण श्रीवास और आकाश कदम को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपितों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामूली विवाद के चलते यह वारदात हुई, जो बाद में जानलेवा हमले में बदल गई।
Next Story