- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: बोलेरो...

x
Indore इंदौर : इंदौर के बायपास पर फिर एक और हादसा हो गया। एक बोलेरो कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें राजस्थान के बांसवाड़ा के यात्री सवार थे। यह हादसा तेजाजी नगर इलाके में गुरुवार तड़के तीन बजे हुआ।राजस्थान से लौट रही एक बोलेरो गाड़ी अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे उसमें सवार 11 लोग घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
हादसा तेजाजी नगर ब्रिज के पास हुआ। बोलेरो की काफी तेज स्पीड थी। अचानक सामने से एक बाइक सवार आ गया, जिसे बचाने की कोशिश में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सीधे डिवाइडर में जा घुसी। हादसे के वक्त बोलेरो में सवार ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे, जिसकी वजह से उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला और उन्हें चोटें लग गई।
घायल होने वाले सभी यात्री राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के रहने वाले हैं और खेती-किसानी का काम करते हैं। घायलों में तेजसिंह, धर्मेंद्र, सबूर, मनसुख, मानसिंह, लालू, पिंटू, कालू सिंह और सादिया शामिल हैं। घायल मानसिंह ने बताया कि वे एक ढाबे पर खाना खाकर निकले ही थे और वाहन में सो रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।टक्कर के बाद वाहन के दरवाजे भी जल्दी नहीं खुल पा रहे थे। घायलों में दो की हालत नाजुक है। गत दिनों बायपास पर सड़क हादसे में पूर्व मंत्री की बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। निर्माण कार्यों के चलते अक्सर बायपास पर हादसे हो रहे है।
TagsIndoreबोलेरोडिवाइडरटकराई11 घायलIndoreBolerodividercollision11 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





