मध्य प्रदेश

Indore: BJYM के पदाधिकारी पर गोली चलाकर हत्या

Sanjna Verma
23 Jun 2024 2:45 PM IST
Indore: BJYM के पदाधिकारी पर गोली चलाकर हत्या
x
Indoreइंदौर: मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की इंदौर इकाई के पदाधिकारी की शनिवार-रविवार की दरमियानी रात दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामसनेही मिश्रा ने बताया कि MG रोड थाना क्षेत्र में भाजयुमो की शहर इकाई के उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे (35) की दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि हत्याकांड को तब अंजाम दिया गया, जब कल्याणे रविवार को शहर में आयोजित "भगवा यात्रा" के झंडे-बैनर लगवा रहे थे. मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान अर्जुन और पीयूष के रूप में हुई है और उनकी तलाश जारी है.
उन्होंने बताया कि POLICE को संदेह है कि वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. मिश्रा ने बताया कि कल्याणे की हत्या के बाद उनके समर्थकों ने आरोपियों के घरों में घुसकर तोड़-फोड़ की और वाहनों में आग लगाने का प्रयास किया. कल्याणे की गिनती राज्य के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी समर्थकों में होती थी.
Next Story