भारत

मोबाइल चोरी के आरोप में बहा खून, बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

jantaserishta.com
9 May 2024 8:53 AM IST
मोबाइल चोरी के आरोप में बहा खून, बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
x
सांकेतिक तस्वीर
हालत चिंताजनक बनी हुई है।
गया: गया जिले के मानपुर के मुफस्सिल थाना इलाके में मोबाइल चोरी के आरोप में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हथियारों से लैस दर्जन भर अपराधियों ने बुजुर्ग मो. सलाउद्दीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं इस गोलीबारी में मोहम्मद महबूद गंभीर रूप से घायल है। मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घटना बुधवार की रात न्यू अबगिल्ला पहाड़तल्ली की है। अपराधियों ने ईंट-पत्थर चलाकर कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के पीछे मोबाइल चोरी का विवाद बताया जा रहा है। इस विवाद में कुछ दिनों पहले समझौता भी कराया गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक हथियारबंद अपराधी पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
मुफस्सिल थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि दो लोगों को गोली लगी। इसमें एक की मौत हो गई है। अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है। देर रात डीएम, एसएसपी समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। हत्या की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story