मध्य प्रदेश

Indore: बाइक सवार युवक पानी उड़ाते कैमरे में हुए कैद, 5 युवक गिरफ्तार

Sanjna Verma
1 July 2024 7:52 PM IST
Indore: बाइक सवार युवक पानी उड़ाते कैमरे में हुए कैद, 5 युवक गिरफ्तार
x
Inodoreइंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर सहित देशभर में बारिश की शुरुआत हो गई है। लेकिन इंदौर के भंवर कुंआ क्षेत्र में बारिश के दौरान कुछ बाइक सवार युवक पानी उड़ाते हुए कैमरे में कैद हुए थे। इसके बाद जैसे ही वीडियो सामने आया पुलिस ने इस पूरे मामले में बाइक सवार युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इंदौर के भंवर कुंआ क्षेत्र में bike सवार युवकों के द्वारा बाइक से पानी उड़ाने का
video social media
पर वायरल हुआ था।
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद भंवर कुंआ पुलिस ने पांच छात्रों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों जब भंवरकुआं क्षेत्र में मौजूद एक सड़क पर बारिश का पानी जमा हो गया था। उसी समय क्षेत्र के ही एक hostel में रहने वाले पांच छात्र अपनी बाइक लेकर उस जगह पर पहुंचे और बाइक के माध्यम से दूसरे लोगों पर पानी उड़ाने लगे।
इस दौरान वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ अभद्रता भी की अतः पूरा मामला सामने आने के बाद इस पूरे मामले में भंवर कुंआ police ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। तो वहीं पांच छात्रों को गिरफ्तार भी कर लिया।
Next Story