- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: नगर निगम की...
मध्य प्रदेश
Indore: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, तीन मंजिला अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Sarita
4 March 2025 11:02 AM IST

x
Indore इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर नगर निगम की टीम ने एक बार फिर अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सुबह निगम की रिमूवल टीम खजराना क्षेत्र स्थित हाजी कॉलोनी पहुंची, जहां करीब 5 हजार वर्ग फीट जमीन पर तीन मंजिला अवैध बिल्डिंग बनाई जा रही थी. अवैध निर्माण को रोकने के लिए नगर निगम ने कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन बिल्डिंग मालिक ने न तो कोई जवाब दिया और न ही निर्माण रोका|
जिसके बाद सोमवार को नगर निगम की टीम यहां पहुंची और जेसीबी और पोकलेन मशीन से तीन मंजिला अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया, कार्रवाई के दौरान नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. नगर निगम की अपर आयुक्त लता अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि जुबेर वोरा और अन्य द्वारा 5 हजार वर्ग फीट जमीन पर अवैध निर्माण किया गया था. जिसे आज जमींदोज कर दिया गया है, फिलहाल नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी|
TagsIndoreकार्रवाईअवैधनिर्माणबुलडोजरIndoreactionillegalconstructionbulldozerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





