- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: वर्क फ्रॉम...
मध्य प्रदेश
Indore: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर बैंककर्मी से साढ़े नौ लाख की ठगी
Sarita
2 Jan 2026 10:19 AM IST

x
Indore इंदौर : इंदौर में एनबीएफसी बैंक के क्रेडिट मैनेजर आशीष मिश्रा साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठग ने वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर उनसे और उनके पिता से कुल 9 लाख 47 हजार रुपये ठग लिए। गांधीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।टीआई अनिल यादव के अनुसार, आशीष मिश्रा गोमटेश सिटी निवासी हैं और विजयनगर शाखा में क्रेडिट मैनेजर के पद पर काम करते हैं।
24 नवंबर को उन्हें मोबाइल पर अनजान वाट्सएप नंबर से कॉल आया। आरोपित ने वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर बातचीत शुरू की और टेलीग्राम एप इंस्टॉल करवाया।ठग ने निवेश के नाम पर आशीष को चार प्री-पेड टास्क करवाए, जिनमें 21 हजार 506 रुपये का निवेश कराया गया। इसके बाद रुपये निकालने के लिए पांच नए टास्क दिए गए और इसी प्रक्रिया में आशीष और उनके पिता के खातों से कुल 9 लाख 47 हजार रुपये ठगे गए।
TagsIndoreबैंककर्मीठगीIndorebank employeefraud जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





