- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: अवैध हथियार...
मध्य प्रदेश
Indore: अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कई खुलासे
Sarita
7 Jun 2025 6:17 AM IST

x
Indore इंदौर: मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस अवैध हथियार सप्लाई करने वाले अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. शहर की आजाद नगर पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो चंबल इलाके से सस्ते दामों पर अवैध हथियार लाकर इंदौर में बेचने की फिराक में घूम रहा था. आरोपी के पास से चार अवैध हथियार और दो कारतूस बरामद किए गए हैं. आरोपी के खिलाफ इंदौर में पहले से कई मामले दर्ज हैं. आजाद नगर एसीपी रविंदर बिलवाल ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मूसाखेड़ी इलाके में एक संदिग्ध युवक घूम रहा है जिसके पास कई पिस्टल है|
जिसके बाद पुलिस ने इलाके में घूम रहे युवक को पकड़ लिया और तलाशी लेने पर युवक के पास से 12 बोर की तीन देशी पिस्टल और 315 बोर का एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. आरोपी अभिषेक पुरी विदिशा का रहने वाला है. आरोपी युवक के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं शहर के विजयनगर थाने में भी अवैध हथियार का मामला दर्ज है. आरोपी अभिषेक ने बताया कि वह चंबल क्षेत्र से सस्ते दामों पर हथियार लाकर इंदौर में ऊंचे दामों पर बेचता था और ग्राहकों के अनुसार मनचाही कीमत पर सौदा करता था।
TagsIndoreअवैधहथियारआरोपीगिरफ्तारखुलासेIndoreillegalweaponaccusedarrestedrevelationsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





