- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: सराफा चौपाटी...
मध्य प्रदेश
Indore: सराफा चौपाटी में युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट
Tara Tandi
31 March 2025 12:33 PM IST

x
Indore इंदौर: सराफा चौपाटी पर शुक्रवार रात युवतियों के साथ शर्मशार करने वाली घटना घटी।दोस्तों के साथ खाना खाने आई युवती छेड़छाड़ का शिकार हो गई।एक युवक ने बुरी नियत से कमर में हाथ लगाया।नजरअंदाज करने पर वह भद्दे कमेंट्स करने लगा।उसे गालियां दी और युवती वह उसके दोस्तों के साथ मारपीट कर डाली।
हंगामे के दौरान नहीं दिखी पुलिस
घटना छोटा सराफा में अग्रवाल घंटेवाला मिनी ढाबा के सामने रात पौने एक बजे की है। साधुवासवानी नगर निवासी युवती कॉलोनी में रहने वाली परिचित युवती और दोस्त शुभम के साथ खाना खाने आई थी। युवती दुकान से थाली लेकर जा रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उसके साथ अश्लील हरकतें की।
उसने बुरी नियत से युवती की कमर में हाथ लगाया। युवती नजरअंदाज करते हुए थाली लेकर आगे बढ़ गई। इसके बाद भी युवक रुका नहीं और कमेंट्स करने लगा। उसने कंधे पर हाथ रखा और हंसने लगा। युवती ने उसे समझाया और कहा कि उसके साथ अभद्रता न करें। इसके बाद वह वह गालियां देने लगा।
शुभम ने उसे रोकते हुए कहा कि वह लड़कियों को गाली न दें। युवक ने शुभम का हाथ पकड़कर धक्का देकर नीचे पटक दिया। युवक का दोस्त भी झगड़ा कर गालियां देने लगा। दोनों युवकों ने पीड़िता, उसकी सहेली और दोस्त शुभम के साथ जमकर मारपीट की। पीड़िता को तो बाल पकड़ कर नीचे पटक मुंह पर ताल तक मारी।
आरोपित हंगामा करते हुए सराफा से फरार हो गए। इस दौरान लोग उनका वीडियो बनाते रहे। काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची। पीड़िता ने रात में ही शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने देर रात अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
क्रीम ग्रे और लाल रंग की टी-शर्ट में थे मनचले
युवती ने पुलिस को बताया कि भद्दे कमेंट्स और अश्लील हरकत करने वाले युवक ने क्रीम ग्रे रंग की टी-शर्ट पहनी थी। उसने ही अश्लील हरकतों की शुरुआत की थी। दो बार नजरअंदाज करने के बाद भी हाथ लगा रहा था। उसका साथी लाल रंग की टी-शर्ट में था। विवाद बढ़ने पर उसने भी हाथापाई की और युवतियों को गालियां दी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को पहचानने का प्रयास कर रहे है।
TagsIndore सराफा चौपाटीयुवती छेड़छाड़विरोध करने मारपीटIndore Sarafa Chowpattygirl molestedbeaten up for protestingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





