- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: चलते ई-रिक्शा...
मध्य प्रदेश
Indore: चलते ई-रिक्शा की बैटरी में जोरदार ब्लास्ट,दो महिलाएं झुलसी
Sarita
30 Nov 2025 9:14 AM IST

x
Indore इंदौर: शहर के सबसे बिज़ी इलाके में शनिवार सुबह एक ई-रिक्शा में ज़ोरदार धमाका हुआ। ई-रिक्शा में आग लग गई। धमाके में दो महिलाएं 90% जल गईं। उनकी हालत गंभीर है। ड्राइवर भी घायल हो गया।यह हादसा विजयनगर थाना इलाके में स्कीम 54 में हुआ। निरंजनपुर में रहने वाले विजय चौहान की 50 साल की पत्नी पवित्रा अपनी 85 साल की मां राजकुंवर बाई सोलंकी की आंखों की प्रॉब्लम का इलाज कराने आई थीं। दोनों अरुण गुप्ता के ई-रिक्शा में निरंजनपुर से विजयनगर आई थीं, तभी धमाके के साथ बैटरी फट गई।
बैटरी का एसिड बाहर निकला, जिससे ई-रिक्शा की सीट और रेजिन में आग लग गई। इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। पवित्रा और राजकुंवर बाई 90% जल गईं।दोनों को गंभीर हालत में MY हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। TI सीके पटेल के मुताबिक, देवास नाका में रहने वाला ड्राइवर अरुण गुप्ता भी झुलस गया। उसने बताया कि उसने ई-रिक्शा में एक अतिरिक्त बैटरी लगाई थी। पुलिस ने ई-रिक्शा जब्त कर लिया है।
TagsIndoreई-रिक्शाब्लास्टदोझुलसी IndoreE-rickshaw blast; two burned जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





