- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: सिरफिरे ने दो...
मध्य प्रदेश
Indore: सिरफिरे ने दो महिलाओं को स्कूल में बंधक बनाकर की दुष्कर्म
Tara Tandi
22 Feb 2025 2:50 PM IST

x
Indore इंदौर। इंदौर शहर के पाश इलाके में शुक्रवार को हैरान करने वाली घटना घटी। एक सिरफिरे ने दो महिलाओं को स्कूल में बंधक बनाकर अश्लील हरकतें की। आरोपित महिलाओं के साथ दुष्कर्म करना चाहता था। रहवासियों ने महिलाओं की मदद की और आरोपित की पिटाई कर डाली। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।एसीपी (जूनी इंदौर) देवेंद्रसिंह धुर्वे के मुताबिक घटना पलसीकर इलाके के स्कूल की है। स्कूल में एक कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। स्कूल संचालिका और एक शिक्षिका तैयारी में जुटी थी। दो दिन पूर्व सजावट के लिए मजदूर को बुलाया था। वह संचालिका और शिक्षिका के काम में हाथ बंटा रहा था।
शाम को आरोपित की नीयत खराब हो गई
गुरुवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी सजावट का काम चल रहा था। शाम करीब सवा पांच बजे आरोपित की नीयत खराब हुई और उसने छत पर दोनों (संचालिका और शिक्षिका) को बंधक बना लिया। उसने महिलाओं को छुआ और संबंध बनाने के लिए। महिलाओं के साथ मारपीट भी की गई।
करीब आधे घंटे तक वह परेशान करता रहा। जैसे-तैसे संचालिका चकमा देकर बाहर निकली और शोर कर लोगों को एकत्र किया। रहवासियों ने आरोपित को पकड़ा पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही डायल-100, रावजी बाजार और जूनी इंदौर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
एसीपी के मुताबिक आरोपित का नाम संदीप शर्मा है। मूलत: विदिशा निवासी संदीप को ठेकेदार बाबूलाल के माध्यम से बुलाया गया था। एसीपी ने बंधक बनाने की घटना का खंडन किया है। उनका दावा है कि आरोपित ने महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें की है। जान से मारने की धमकी देकर गलत तरीके से छुआ है।
लॉकअप में बेहोशी का बहाना बनाकर सो गया आरोपित
सूचना मिलते ही शिक्षिका और संचालिका के स्वजन भी पहुंच गए। आरोपित को पुलिस के हवाले किया तो वह बेहोशी का बहाना करने लगा। लॉकअप में सो गया। शिक्षिका के पति ने बताया कि आरोपित संभवत: नशे में है। उसने पत्नी को ट्रैप किया था। वह मारपीट कर गलत हरकतें कर रहा था। रहवासियों की मदद से आरोपित को पकड़ा गया है। वह नाम भी ढंग से नहीं बता रहा था।
TagsIndore सिरफिरेदो महिलाओंबंधक बनाकर दुष्कर्मIndore lunaticstwo womenheld hostage and rapedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





