मध्य प्रदेश

Indore : चेटीचंड जुलूस के दौरान एक बड़ा विवाद

Sarita
31 March 2025 12:55 PM IST
Indore : चेटीचंड जुलूस के दौरान एक बड़ा विवाद
x
Indore इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में चेटीचंड जुलूस के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है. जानकारी के मुताबिक जुलूस में वाहन आगे बढ़ाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इस विवाद के दौरान जुलूस में शामिल भीड़ ने डीजे वाहन को निशाना बनाया और डीजे संचालक पर हमला कर दिया|
इस हमले में कुछ लोग घायल हो गए. रावजी बाजार पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है. रावजी बाजार पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है|
Next Story