- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh में ट्रक ने शादी...
मध्य प्रदेश
Damoh में ट्रक ने शादी से लौट रहे परिवार को कुचला, तीन की हुई मौत
Tara Tandi
11 May 2025 7:11 PM IST

x
Damoh दमोह : छतरपुर स्टेट हाईवे पर मारा गांव के पास एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर व उनकी 17 साल की बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना रविवार दोपहर करीब 1 बजे की है.
पुलिस के मुताबिक किशनगंज गांव के कड़ोरी पटेल (45) अपनी पत्नी यशोदा (40) और बेटी आरती (17) के साथ शनिवार को हठरी गांव में एक शादी समारोह में गए थे.रविवार दोपहर जब वे बाइक से घर लौट रहे थे, तब मारा गांव के पास ये हादसा हुआ.घटना के बाद ट्रक लेकर ड्राइवर भाग निकला
ट्रक की पहचान, ड्राइवर की तलाश
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी.सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने कड़ोरी और यशोदा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल आरती को आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया.
नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रसीता कुर्मी ने बताया कि ट्रक की पहचान कर ली गई है। ड्राइवर की तलाश जारी है.
TagsDamoh ट्रक शादी लौटपरिवार कुचलातीन मौतDamoh Truck returning from wedding crushes familythree deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





