- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- 48 घंटो में कोतवाली...
मध्य प्रदेश
48 घंटो में कोतवाली पुलिस ने सागर रोड पर बैंक के पास हुई 80 वर्षीय बुजुर्ग से चोरी की घटना का किया खुलासा
Gulabi Jagat
25 April 2025 11:24 PM IST
x
Raisen। थाना कोतवाली रायसेन के तहत सागर भोपाल स्टेट हाइवे पर गत 21 अप्रैल 2025 को फरियादी नारायण सिंह बघेल निवासी हिम्मतगढ़ का दोपहर के समय बैंक ऑफ़ इंडिया मुखर्जीनगर गेट के नजदीक रायसेन से एक लाख चालीस हजार रुपये निकाले थे। जो बैंक के बाहर अज्ञात चोरों ने फरियादी का झोला काटकर एक लाख बीस हजार रुपये चोरी कर ले जाने पर थाना 'कोतवाली रायसेन में अपराध क्र. 220/25 धारा 303(2) BNS का कायम कर जांच में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अति. पुलिस अधी. कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में एवं SDOP रायसेन प्रतिभा शर्मा, सहायतार्थ थाना प्रभारी संदीप चौरसिया के नेतृत्व में टीम गठित कर गंभीरता पूर्वक तलाश पतारसी की गई।
एसपी पांडेय ने बताया कि अनुसंधान के दौरान घटना स्थल के आस-पास एवम भोपाल रोड के सीसीटीवी कैमरे के फुटैज चेक कर तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी कर आरोपी अनिकेत उर्फ़ कोको पिता राजेश सिसोदिया उम्र 18 साल तथा मंजी उर्फ़ मंजू पति राजेश सिसोदिया उम्र 35 साल दोनों निवासी ग्राम कडिया सासी थाना बोडा जिला राजगढ़ को अभिरक्षा में. लेकर पूछताछ कर आरोपियों के कब्जे से नगद 20000/- रूपये, बैंक खाते में जमा 99000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक ट्रिमर, एक शाइन मो०स० कीमती 70000/- की विधिवत जब्त किया. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय रायसेन पेश कर जिला जेल पठारी दाखिल किया ।आरोपियों से पूछताछ के दोरान रायसेन व बरेली थाना क्षेत्र में व अन्य जिलों में चोरी की घटना घटित करना स्वीकार किया है।
उपरोक्त प्रकरण में आरोपी की पतारसी/गिरफ्तारी एवं माल बरामद करने में SDOP प्रतिभा शर्मा, थाना प्रभारी संदीप चौरसिया, सउनि सतीश जालवान, सउनि मुकेश चोरासिया, प्र. आर. 23 संजीव धाकड़, महिला प्र.आर. 371 सुषमा सिंह, आर. 695 शशांक दीक्षित, आर. 475 राहुल नामदेव,, प्र०आर० 294 कृष्णा कटियार, प्र०आर० दुर्गेश की अहम् भूमिका रही.
Next Story





