- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अवैध तरीके से पत्थर का...
मध्य प्रदेश
अवैध तरीके से पत्थर का उत्खनन, खनन के लिए पहाड़ पर ब्लास्टिंग नियम-कानूनों को ताक में रखे
Gulabi Jagat
30 Oct 2025 8:13 PM IST
x
Raisen, रायसेन। सांची जनपद पंचायत क्षेत्र के घाट पिपरिया भोजपुर टोला ,सुंड अजायबनगर,चांदना,मिर्जापुर पाली आदि जगहों पर सफेद पत्थर की खदानें संचालित हो रही हैं।अधिकांश राजस्थान से जुड़े ठेकेदारों के द्वारा 4.209 हेक्टेयर जमीन लीज पर ली गई है। जिस पर वैध अवैध पत्थर उत्खनन का कार्य चल रहा है।माइनिंग विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की सरपरस्तीके चलते पत्थर ठेकेदार नियम-कानूनों को ताक में रखते हुए अवैध तरीके से पत्थर का उत्खनन कर रहे है।
ब्लास्टिंग से लोगों को जान का खतरा.....
घाट पिपरिया के समीप एक केंद्रीय मंत्री के बड़े भाई और भोपाल विदिशा के ठेकेदारों की सफेद पत्थरों की खदानें धड़ल्ले से चलरही हैं।रायसेन तहसील के भोजपुर टोला के ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार अपनी मनमर्जी करते हुए पहाड़ का खनन करने में लगा हुआ है। गांव की बस्ती नजदीक होने की वजह से जहां पर ब्लास्टिंग की जाती है। उस जगह से ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है और उनके मवेशी घूमते रहते हैं। लेकिन ठेकेदार को इन सब बातों से बिल्कुल भी मतलब नहीं है। वह अपने अनुसार दिन में किसी भी समय ब्लास्टिंग करवा देता है। जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को जान का खतरा बना रहता है। अभी कुछ समय पहले ब्लास्टिंग का पत्थर लगने से एक पशु की मौत हो गई थी और ठेकेदार ने ग्रामीणों को बिना सूचना दिए उसे गड्ढे में दफना दिया था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कोतवाली थाने में की थी।ठेकेदार के एक कर्मचारी द्वारा गाली गलौज करते हुए फावड़ा लेकर शिकायत करने वाले ग्रामीण युवकों को ठेकेदार की धौंस दे रहा था।स्थानीय कांग्रेसी नेता बोले- बौद्ध स्मारकों को नुकसान की आशंका; खदान के पुनर्विचार की मांग भी उठाई है।राजस्थान से आए पत्थर ठेकेदार खदानों में अवैध ब्लास्टिंग कर बेहिसाब पत्थरों की खुदाई कर ट्रकों से राजस्थान सहित बाहर के राज्यों में सप्लाई कर मोटी कमाई कर रहे हैं।
इनका कहना है....
खदानों से अवैध पत्थरों की खुदाई की सूचना मिली है।मैं जांच टीम मौके पर भिजवाकर जांच करूंगा।इसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई ठेकेदारों पर कराई जाएगी।महेंद्र पटेल जिला खनिज अधिकारी
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारRaisenरायसेनपत्थर का उत्खननखनन
Next Story





