- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Shivpuri में रोजगार के...
मध्य प्रदेश
Shivpuri में रोजगार के नाम पर सैकड़ों महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी
Tara Tandi
15 March 2025 5:58 PM IST

x
Shivpuri शिवपुरी। शिवपुरी जिले भर में गरीब महिलाओं को रोजगार के लिए लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी हुई है। आरोपित रातों-रात ऑफिस बंद कर वहां से रफूचक्कर हो गए। फिलहाल ठगी की शिकार हुईं 50 से अधिक महिलाएं सामने आ चुकी हैं। महिलाओं ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है।
जानकारी के अनुसार एसपीएस स्कूल के पास फतेहपुर क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास करीब एक से डेढ़ माह पहले उम्मीद फाउंडेशन एंड माइक्रो फाइनेंस सीकर, राजस्थान के नाम से सुरेश जाट, प्रकाश सेन कुछ लोगों ने एक ऑफिस खोला।
आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक की कॉपी ले ली
इन लोगों ने खुद को राजस्थान का बड़ा ग्रुप बताते हुए गरीब तबके की महिलाओं को रोजगार के लिए लोन देने के नाम पर जाल बिछाना शुरू किया। इन लोगों ने महिलाओं को दस-दस दिन की ट्रेनिंग दी और इसके बाद महिलाओं के लोन का फार्म भरने के नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और बैंक पासबुक की फोटो कॉपी ली।
महिलाओं से फार्म चार्ज, फाइल चार्ज आदि के नाम पर पांच-पांच हजार रुपये तक ऐंठ लिए और अपना ऑफिस खाली कर वहां से भाग लिए। इसी क्रम में बुधवार की शाम जब कुछ महिलाएं पैसे देकर फार्म भरने पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि उक्त लोगों द्वारा ऑफिस खाली कर दिया गया है।
दो आरोपितों के गिरफ्तार होने की सूचना
इस पर महिलाओं को संदेह हुआ। महिलाओं ने गुरुवार की दोपहर कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने शहर छोड़ने के प्रयास में दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
शहर के कई बेरोजगार युवाओं को बनाया मोहरा
खास बात यह है कि ठगों ने ठगी की इस वारदात को अंजाम देने के लिए शहर के कई युवाओं को मोहरा बनाया। उन्होंने उक्त लोगों को नौकरी दी और महिलाओं को उनका प्लान समझाने और ग्रुप बनाने के लिए फील्ड में भेजा। करीब आधा दर्जन युवकों ने इसी क्रम में गांव-गांव जाकर महिलाओं से पैसे एकत्रित किए और उनसे पैसे भी लिए। पैसे लेकर गिरोह के कई सदस्य शहर छोड़कर भाग चुके हैं।
TagsShivpuri रोजगारसैकड़ों महिलाओंलाखों रुपये ठगीShivpuri employmenthundreds of womenlakhs of rupees cheatedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





