- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- समर्थन मूल्य पर भारी...
मध्य प्रदेश
समर्थन मूल्य पर भारी अव्यवस्थाएं: गेहूं की खरीदी शुरू, अफसरों का कोई ध्यान नहीं
Gulabi Jagat
28 March 2025 9:56 PM IST
x
Raisen। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू हो गई है। जिसके लिए जिला प्रशासन ने 174 गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से कई केंद्रों पर गेहूं की आवक भी शुरू हो गई है।, हालांकि अभी कम मात्रा में गेहूं आ रहा है। कई केंद्रों पर स्लॉट बुकिंग नहीं हो रही है। अभी सभी केंद्र पोर्टल पर दर्ज नहीं होने के कारण कई केंद्रों के लिए स्लॉट बुकिंग नहीं हो रही है। जहां केंद्रों पर तुलाई शुरू हो गई है, वहां शासन के निर्देशों के अनुसार व्यवस्थाएं नहीं की गई हैं। गुरुवार को खरीदी से जुड़े अधिकारियों ने सहकारी समिति नकतरा के खरीदी केंद्र श्यामादेवी वेयर हाउस अमरावद का निरीक्षण किया। जहां तमाम अव्यवस्थाएं मिलीं। अधिकारियों ने किसानों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि इस साल समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए लगभग 70 हजार कियानों ने पंजीयन कराया है। जो बीते साल से ज्यादा है। स्लॉट बुकिंग की संया भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। जिसमें पोर्टल पर केंद्र दिखाई नहीं देने के कारण देरी हो रही है। अभी तक किसान मंडी में उपज बेच रहे थे, इसलिए भी स्लॉक बुकिंग कम रही है। अब मंडी में गेहूं के रेट कम होने से समर्थन मूल्य की ओर रुख करेंगे।
छह दिन बंद रहेगी मंडी, केंद्रों पर बढ़ेगी आवक....
छह दिन के लिए कृषि उपज मंडी बंद हैं, व्यापारियों ने वार्षिक लेखाबंदी के लिए नीलामी में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया है, साथ ही इस दौरान शनिवार, रविवार का अवकाश रहेगा। मंडी में खरीदी नहीं होने के कारण खरीदी केंद्रों पर आवक बढऩे की उमीद है। अभी कई क्षेत्रों गेहूं कटाई50 प्रतिशत शुरू हुई है।
Tagsसमर्थन मूल्यअव्यवस्थाएंगेहूं की खरीदीअफसरोंजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





