- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Singrauli में...

x
Singrauli सिंगरौली: मध्यप्रदेश सिंगरौली जिले के जयंत कोयला खदान में हैवी ब्लास्टिंग से एक पुराना कच्चा मकान गिर गया, ब्लास्टिंग से गिरे मकान में एक 14 वर्षीय बालिका दब गई, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि, तेज ब्लास्टिंग होने से वार्ड नंबर-8 में बने मुर्तजा कुरैशी के कच्चे मकान की दीवार बाहर की तरफ गिरी लेकिन मकान का छज्जा नीचे गिरा, जिसकी चपेट में आने से 14 वर्षीय बालिका जेनीवा घायल हो गई। जेनीवा के पैर में गंभीर चोट पहुंची है, जिसे इलाज के लिए पहले केंद्रीय चिकित्सालय लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
मुर्तजा खान का कहना है कि, उनका मकान पुश्तैनी रूप से बना हुआ है, उसी मकान में वे परिवार सहित रहते हैं। मकान अधिग्रहण किए जाने के लिए एनसीएल प्रबंधन द्वारा नापी की जा चुकी है, हैवी ब्लास्टिंग से मकान गिरने पर पीड़ित द्वारा एनसीएल प्रबंधन से आर्थिक मदद दिए जाने की गुहार लगाई गई है। मकान गिरने और बालिका के घायल होने की सूचना पीड़ित द्वारा मोरवा थाना पुलिस को भी दी गई है
TagsSingrauli ब्लास्टिंगमकान ढहाबच्ची घायलSingrauli blastinghouse collapsedgirl injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





