- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- होली, रंगपंचमी उत्सव:...
मध्य प्रदेश
होली, रंगपंचमी उत्सव: त्रिशूल, डमरू व रॉकेट वैलून के रूप में आई पिचकारी
Gulabi Jagat
11 March 2025 8:36 PM IST
x
Raisen। मस्ती और रंगों का त्यौहार होलिकोत्सव के लिए अब चंद रोज ही रह गए हैं।जिसकी तैयारियां अब घर घर तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं।बाजार में रंग गुलाल पिचकारियों की दुकानें लगना शुरू हो गई हैं।
आधी रात में होगा होलिका दहन.....
होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। इससे एक दिन पहले 13 मार्च को होलिका दहन होगा। इस बार होलिका दहन के समय भद्रा का छाया रहेगा। इसलिए होलिका दहन आधी रात में किया जाएगा। धर्माधिकारी पं.ओमप्रकाश शुक्ला, राममोहन चतुर्वेदी मुकेश भार्गव ने बताया कि होलिका का पूजन गुरुवार को शाम को 6 से 9 के बीच में कर सकते हैं। लेकिन दहन का शुभ मुहूर्त भद्रा समाप्त होने के बाद मध्य रात्रि में 11 बजकर 28 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट के बीच रहेगा।इसके बीच ही दहन करना शुरू होगा। बताया कि 13 मार्च गुरुवार को भद्रा सुबह 10.37 बजे से रात्रि 11.28 तक रहेगी। इसलिए इसके बीच होलिका दहन नहीं किया जा सकता है।
होली का पर्व नजदीक आते ही बाजार में रंग-गुलाल व पिचकारी की दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों ने बच्चों से लेकर बड़ों तक का ख्याल रखा है। पिचकारी हो या रंग-गुलाल या फिर टोपी, मुखौटा व बाल वैलून सहित दूसरे आइटम दुकानों में सभी की पसंद का सामान उपलब्ध है। रंग-पिचकारी के अलावा खान-पान की दुकानें भी लग गई है। मिठाई में गुझिया मिठाई नमकीन पपड़ी जैसे आइटम की खरीदारी शुरू है। घर में बनाने की सामग्री के साथ बाजार में रेडीमेड खाद्य सामग्री भी उपलब्ध है। लोग जरूरत व इच्छा के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
बाजार में दुकान लगाने वाले मुन्ना लाल ,भगवान दास पटवा महेश पटवा बताते हैं कि इस बार पिचकारी में त्रिशूल, डमरू, हथौड़ा व राकेट की वेरायटी आई है। बच्चों के लिए पूर्व की भांति डोरेमोन व मोटी-पतलू वाली पिचकारी उपलब्ध है। गुलाल में हर्बल कलर के अलावा पानी वाले रंगों में कई वेरायटी मिल रही है। होली पर मुखौटा लगाने व टोपी पहनने के साथ ही लोग रंग बिरंगें बाल भी लगाते हैं। बड़ों से लेकर बच्चों तक के इस शौक का भी ख्याल रखा गया है।इस बार रंग गुलाल पिचकारियों पर 20 से25 प्रतिशत महंगाई डायन की मार बढ़ेगी।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारहोलीरंगपंचमी उत्सवत्रिशूलडमरूरॉकेट वैलूनपिचकारी
Next Story





