मध्य प्रदेश

हाथ मे तिरंगा पकड़कर जबलपुर कलेक्टर ने नर्मदा नदी में लगाई छलांग, 10 किमी की निकाली जल तिरंगा यात्रा

Sarita
15 Aug 2022 11:59 AM IST
Holding the tricolor in his hand, the Jabalpur collector jumped in the Narmada river, took out the water tricolor journey of 10 km
x

फाइल फोटो 

आज पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान चला रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान चला रहा है। यह अभियान स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा है। यह पहल पूरे भारत में लोगों को भारत के नागरिकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करती है।

इस अभियान को 22 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था। मोदी जी ने देश की जनता से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
ऐसे में मध्य प्रदेश के जबलपुर कलेक्टर डॉक्टर इलैया राजा का एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। उन्होंने तिरंगा हाथों में लेकर नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। कलेक्टर ने करीब 10 किलोमीटर का सफर हाथों पर तिरंगा लेकर तैरते हुए तय किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
दरअसल जल तिरंगा यात्रा जिलहरी घाट से लेकर तिलवारा घाट तक निकाली गई। जानकारी मिली है कि लगभग 10 किलोमीटर की इस जल तिरंगा यात्रा में कलेक्टर के साथ ही बूढ़े, बच्चे, महिलाएं सभी शामिल हुए। साथ ही इसके इस तिरंगा यात्रा में शहर के मशहूर श्याम बैंड ने अपनी शानदार देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी।
बता दें कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत यह जल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा की शुरुवात जिलहरी घाट में पूजा पाठ करके की गई।
Next Story