मध्य प्रदेश

हाइवा ने मारी टक्कर दो युवकों की मौत,महिला व बच्चा बुरी तरह घायल

Admin2
24 Jun 2023 11:11 AM GMT
हाइवा ने मारी टक्कर दो युवकों  की मौत,महिला व बच्चा बुरी तरह घायल
x
मध्य प्रदेश | जबलपुर में ग्राम सरदा खितौला में 23 जून को भीषण सड़क दुघर्टना में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक महिला व बच्चा बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिन्हें गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज-अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस के मुताबिक ग्राम खदवारा ढीमरखेड़ा जिला कटनी निवासी रणधीर सिंह पिता जान सिंह ठाकुर उम्र 36 वर्ष, जितेन्द्र सिंह पिता राजेन्द्र ठाकुर, अनीता बाई व बालक शुभम एक ही मोटर साइकल से सिहोरा किसी काम से आए थे। काम निपटाकर सभी लोग अपने घर के लिए रवाना हुए। जैसे ही वे ग्राम सरदा खितौला से आगे बढ़े, इसी दौरान सामने से आ रहे हाइवा के चालक ने टक्कर मार दी। हाईवा की टक्कर लगते ही चारों लोग मोटर साइकल सहित उछलकर गिरे। दुर्घटना को देख राहगीरों की रुह कांप गई। घायलों को तड़पता देख तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी गई। वहीं दुर्घटना की खबर लगते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने जांच के बाद रणधीर व जितेन्द्र नामक युवकों को मृत घोषित कर दिया।वहीं दुर्घटना में घायल हुए बालक शुभम व महिला अनीता बाई को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर पूछताछ के बाद हाईवा चालक की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है।
Next Story