- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- हिंदू सम्मेलनों से...
मध्य प्रदेश
हिंदू सम्मेलनों से समाज में ‘पंच परिवर्तन’ का संदेश
Gulabi Jagat
19 Dec 2025 12:10 AM IST
x
Raisen, रायसेन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह के तहत रायसेन जिले सहित मध्यप्रदेश के सभी ज़िलों में हिंदू समरसतासम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इन सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य सकल हिंदू समाज की एकता जात-पात ऊंच नीच को खत्म करना है। तहसील बरेली और रायसेन में 150 हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 20दिसंबर 2025 से आगामी 20जनवरी 2026 तक हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रचना के अनुसाररायसेन और बरेली में 91विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। हिंदी हिंदू सम्मेलनों को लेकर सभी मंडल बस्तियों एवं हिंदू सम्मेलन संचालन समितियों द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। इन हिंदू सम्मेलनों में 1000 से लेकर 4000 तक संख्या पहुंचेगी। कुछ हिन्दू सम्मेलन सेवा क्षेत्र और जनजातीय बस्तियों में भी आयोजित होंगे। पहला हिंदू सम्मेलन 20 दिसंबर को गैरतगंज खंड के देवनगर में आयोजित होगा। इस हिंदू सम्मेलन में करीब 5000 लोग शामिल होंगे ।इन हिंदू सम्मेलनों में हनुमान चालीसा पाठ ,भारत माता की आरती जन जागरण के लिए आयोजित की जाएगी।
TagsRaisenरायसेनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





