- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Hardoi: हाईवे पर...
मध्य प्रदेश
Hardoi: हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत
Tara Tandi
27 April 2025 1:01 PM IST

x
Hardoi हरदोई : पाली थाना क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, पुलिस ने मृतक की पहचान पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद निवासी युवक के रूप में की है.
पाली थाना क्षेत्र में बिल्हौर कटरा हाईवे पर शनिवार रात को कौशिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक कोर टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए.
थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि बाइक की डिक्की में जो कागजात मिले वह अरवल क्षेत्र निवासी व्यक्ति के नाम थे, पर मृतक बाइक का मालिक नहीं था. मृतक की पहचान पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक के रूप में हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
TagsHardoi हाईवे अज्ञात वाहनबाइक सवार युवकमारी टक्करमौके मौतHardoi highway unknown vehiclebike riderhit by accidentdied on the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





