- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Harda: मकान की दीवार...

x
Harda हरदा: मध्य प्रदेश के हरदा जिले के खेड़ी महमूदाबाद में गुरुवार रात कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना रात 10 बजे की है. किसान जब अपने परिवार के साथ खाना खा रहा था, तभी मवेशी लड़ते हुए अचानक घर की दीवार से टकरा गए. टक्कर लगने से दीवार गिर गई और किसान मलबे के नीचे दब गया. इस घटना के बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|
शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आपको बता दें कि इस हादसे में 28 वर्षीय मजदूर राजेश की मौत हो गई है. राजेश खालवा थाना क्षेत्र के ग्राम दगड़कोट का रहने वाला था और पिछले 12 सालों से अपने माता-पिता के साथ रहकर नहलाखेड़ी रोड पर राजेंद्र पंवार नामक व्यक्ति के खेत पर मजदूरी करता था|
TagsHardaमजदूरमौतHardaLaborerDeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





