मध्य प्रदेश

Hanuman Prakatyotsav: हनुमान जी के दरबार में पहुंचे लाखों भक्त, मत्था टेककर मांगी मनोकामना

Gulabi Jagat
12 April 2025 6:33 PM IST
Hanuman Prakatyotsav: हनुमान जी के दरबार में पहुंचे लाखों भक्त, मत्था टेककर मांगी मनोकामना
x
Raisen। केसरीनन्दन श्रीराम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव शनिवार को अपार उत्साह आस्था श्रद्धा भक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया।शनिवार को सुबह से ही सिद्ध हनुमान जी महाराज का उनके भक्तों द्वारा धूमधाम से मनाया।मंदिरों में अंजनी के लाल हनुमंत महाराज का सिंदूरी चोला के साथ अदभुत श्रंगार भी किया और छप्पन भोग भी लगाया गया।पूजन दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।यह सिलसिला दिनभर अनवरत चलता रहा।




रायसेन शहर के गंज बाजार स्थित सिद्ध हठीले हनुमान जी महाराज मंदिर हनुमान जी महाराज खुनखुन वाला बाग मारुति नंदन मंदिर पाटन देव बालाजी मंदिर बावड़ी पुरा रायसेन पंचमुखी हनुमान मंदिर गोपालपुर सिद्ध दादा जी दरबार पठरिया धाम खमरियागंज सिहोरा दरबार सिहोरा छन दरबार बरेली आदि हनुमान मंदिरों में भक्तों की लाखों संख्या में भीड़ उमड़ी और पूजा अर्चना का दादा जी से मनोकामनाएं मांगी। धार्मिक अनुष्ठान आयोजन और भजन संध्या का सिलसिला दिन भर लगातार चलता रहा भक्तों के दर्शन पूजन का सिलसिला आना-जाना लगा रहा। सिद्ध हठीले दादाजी हनुमान मंदिर गंज बाजार रायसेन में वैष्णो देवी दरबार समिति रायसेन के प्रमुख मनोज सोनी उनके भाई अशोक सोनी मिथलेश सोनी चंद्रशेखर चंदू सोनी भतीजे स्वप्निल सोनी अभिषेक सोनी द्वारा दादाजी को 56 भोग अर्पित किया ।इसके बाद मालपुआ केला और मगद के लड्डुओं का भीप्रसाद वितरण किया गया ।इस मौके पर लाखों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।सिद्ध हठीले हनुमान मंदिर गंजबाजार में शहर के प्रसिद्ध भजन गायक अनिल चौरसिया एवं मित्र मंडली द्वारा सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने महा आरती और कार्यक्रम में हिस्सा लिया।प्रसादी वितरण में गल्ला व्यापारी मिथिलेश सोनी अशोक सोनी गिरीश कुमार युवा गल्ला व्यापारी मनोज सोनी चंद्रशेखर चंदू सोनी स्वप्निल सोनी आर सी करोलिया, मदन चक्रवर्ती उमेन्द्र बघेल का भरपूर सहयोग रहा।
पठरिया धाम मन्दिर में सरपंच राहुल लोधी ने चढ़ाया पीतल का घण्टा......
मनोकामना पूर्ण होने पर जुझारपुर के सरपंच राहुल लोधी परिवार ने हनुमान जन्मोत्सव पर पठरिया धाम खमरिया गंज पर पीतल का घंटा और झंडा लगाया ।इस मौके पर सैकड़ो भक्ति नाचते झूमते हुए पठरिया का धाम हनुमान मंदिर पहुंचे। मंदिर के पंडा भारत सिंह ने भी भक्तों के साथ झांझ मंजीरे बजाकर कार्यक्रम में समां बांध दिया।पठरिया धाम दरबार में भंडारे का और भजन संध्या का रंगारंग आयोजन भी किया।
Next Story