मध्य प्रदेश

अधिकांश सरकारी स्कूलों के हैंडपंप पड़े खराब, PHE विभाग के अधिकारी बेखबर

Gulabi Jagat
29 Jan 2025 5:48 PM IST
अधिकांश सरकारी स्कूलों के हैंडपंप पड़े खराब, PHE विभाग के अधिकारी बेखबर
x
Raisen। तहसील रायसेन के सरकारी स्कूलों के ज्यादातर हैंड पंप बंद पड़े हुए हैं जिससे स्कूली बच्चों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में बच्चे घर से बॉटल लेकर स्कूल जाते हैं। तब कहीं जाकर उनके सूखे कंठों की प्यास बुझ पाती है। स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं को भी पानी के लिए तरसना पड़ता है।हालांकि पीएचई विभाग के अधिकारियों ने हैंडपंप मरम्मत की जिम्मेदारी ठेकेदार को दे रखी है। इसके लिए विभाग ने वाहन और लेबर का भी ठेकेदार के तैनात किए हैं। फिर भी हैंडपंप समय पर मरम्मत नहीं हो पा रहे हैं ।जिससे पानी की किल्लत लगातार बढ़ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बनगवां गांव के शासकीय प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल और हाई स्कूल के हैंडपंप लंबे समय से बंद पड़े हुए हैं ।इसी तरह नयापुरा अगरिया सेवासनी बड़ोदा और छातई में भी हैंडपंप सूखे पड़े हैं ।जिससे स्कूली बच्चों को पीने के पानी के लाले पड़ रहे हैं ।ऐसी स्थिति में मजबूरी में बच्चे घर से पानी की बोतल लेकर आते हैं ।तब कहीं जाकर वह मध्यान्ह भोजन के लंच के बाद पानी पी पाते हैं।
इनका कहना है....
हैंडपंपों के स्कूलों में खराब होने की शिकायतें मिली हैं।ठेकेदार को निर्देशित कर उनकी जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी।चिंता की कोई बात नहीं।पानी की किल्लत जल्द दूर की जाएगी। स्वदेश मालवीय ईई पीएचई रायसेन
Next Story