- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- ग्वालियर के तैराक...
मध्य प्रदेश
ग्वालियर के तैराक सत्येंद्र सिंह लोहिया को मिला पद्मश्री अवार्ड, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित
Apurva Srivastav
23 April 2024 10:26 AM IST

x
मध्य प्रदेश : के ग्वालियर में रहने वाले अंतरराष्ट्रीय पैरा स्विमर खिलाड़ी सत्येंद्र सिंह लोहिया को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति ने उन्हें यह सम्मान खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए दिया है। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक होता है। अंतरराष्ट्रीय पैरा स्विमर सत्येंद्र सिंह लोहिया ग्वालियर के रहने वाले हैं और इस समय इंदौर में जीएसटी विभाग में पदस्थ हैं।
एशिया के पहले पैरास्विमर है सत्येंद्र
सत्येंद्र सिंह लोहिया को पद्मश्री सम्मान खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए दिया है। बता दें कि पैरा स्विमर सत्येंद्र के दोनों पैर खराब होने के बाद भी वह एशिया के इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले दिव्यांग है। 24 जून साल 2018 को लंदन में स्विमर सतेंद्र लोहिया ने 12 घंटे 26 मिनट में 36 किलोमीटर का इंग्लिश चैनल पार कर लिया था। सत्येंद्र ने अपनी यह सफलता तीन साथियों जिसमें बंगाल के रीमो शाह, महाराष्ट्र से चैतन राउत और राजस्थान के जगदीश सांद्र के साथ हासिल की थी। इसी के साथ सत्येंद्र इंग्लिश चैनल पार करने वाले एशिया के पहले पैरास्विमर का खिताब अपने नाम किया।
पद्मश्री से सम्मानित सत्येंद्र के नाम अन्य रिकॉर्ड
ग्वालियर के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय पैरा स्विमर सत्येंद्र सिंह लोहिया के नाम कई और भी रिकॉर्ड है। उन्होंने साल 2019 में यूएसए में कैटालीना चैनल पाकर दूसरी बड़ी उपलब्धि हासिल की। 11 घंटे 34 मिनट के समय के साथ कैटलिना चैनल को सफलतापूर्वक पार करने के साथ ही उन्होंने एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया। वहीं, साल 2022 में 36 किलोमीटर के नॉर्थ चैनल को 12 डिग्री तापमान के बीच ठंडे पानी में 14 घंटे 39 मिनट तैरकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। सत्येंद्र ने बताया कि एशिया की यह पहली टीम थी जिसने नॉर्थ चैनल को पार किया।
Tagsग्वालियर तैराकसत्येंद्र सिंह लोहियापद्मश्री अवार्डराष्ट्रपति मुर्मूसम्मानितGwalior swimmerSatyendra Singh LohiaPadmashree AwardPresident Murmuhonoredमध्य प्रदेश खबरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





