- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Gwalior: ट्रक ने...
मध्य प्रदेश
Gwalior: ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, परिवार के 3 सदस्यों की मौत
Sarita
23 Jan 2026 6:14 AM IST

x
Gwalior ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी और उनकी पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के जालौन निवासी चंद्रपाल (45), उनकी पत्नी राजश्री (40) और उनकी पुत्री अर्पिता (18) के रूप में हुई है। दंपति अपनी पुत्री को ग्वालियर में इंजीनियरिंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश से ग्वालियर आए थे। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है। चंद्रपाल के रिश्तेदार प्रदीप कुमार ने बताया कि चंद्रपाल उनके बहनोई थे और जालौन से अपनी पत्नी के साथ यहां अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने की परीक्षा दिलाने आए थे। उन्होंने बताया कि तीनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर परीक्षा केंद्र के लिए निकले थे और इसी दौरान लौटते समय एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई।
Next Story





