- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Gwalior: नशा मुक्ति...

x
Gwaliorग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित एक और नशा मुक्ति केंद्र में मौत का मामला सामने आया है। नशा मुक्ति केंद्र में एक पुलिसकर्मी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। मृतक की पहचान कांस्टेबल अजय भदौरिया के रूप में हुई है। अजय भदौरिया नशे का आदी था, जिसे 23 जुलाई को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के 24 घंटे बाद ही अजय की नशा मुक्ति केंद्र में मौत हो गई।
यह मामला ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र स्थित मंथन नशा मुक्ति केंद्र का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नशा मुक्ति केंद्र में मरने वाले एसएएफ पुलिस जवान अजय भदौरिया भिंड जिले के निवासी थे और मंदसौर में तैनात थे। अजय शराब पीने का आदी था। अजय के परिवार ने उसकी शराब की लत छुड़वाने के लिए उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। अजय भदौरिया की 24 जुलाई को मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि कांस्टेबल की 24 घंटे के भीतर ही पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। नशा मुक्ति केंद्र का संचालक शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दे रहा था। पुलिस के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
पोस्टमार्टम में पता चला है कि मौत पिटाई से हुई है। परिजनों का कहना है कि मंथन नशा मुक्ति केंद्र के संचालक और उसके साथियों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए। हालांकि पुलिस का कहना है कि मृतक सिपाही का 10 दिन पहले एक्सीडेंट भी हुआ था। इस वजह से पोस्टमार्टम में उसे चोटें आईं, लेकिन परिजनों के आरोपों के चलते पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। कलेक्टर ने इस मामले की जांच के लिए एक टीम भी गठित की है। इससे पहले नशा मुक्ति केंद्र में बैंक फील्ड ऑफिसर पंकज शर्मा की मौत हो गई थी। उनके शरीर पर भी चोट के निशान मिले थे।
TagsGwaliorनशामुक्तिकेंद्रकांस्टेबलमौतGwaliorde-addictioncentreconstabledeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





