मध्य प्रदेश

Gwalior: जेल से पैरोल पर छूटे कैदी की फिल्मी स्टाइल में हत्या

Sarita
24 July 2025 10:43 AM IST
Gwalior: जेल से पैरोल पर छूटे कैदी की फिल्मी स्टाइल में हत्या
x
Gwalior ग्वालियर: बेखौफ अपराधी हत्या जैसी वारदात को अंजाम देने से भी नहीं हिचकिचा रहे हैं। ताजा मामला ग्वालियर जिले का है, जहां सेंट्रल जेल से पैरोल पर छूटे एक कैदी की फिल्मी अंदाज में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पिता की हत्या के जुर्म में सजा काट रहे एक अपराधी की ग्वालियर और शिवपुरी की सीमा पर देर रात कार सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक कुछ दिन पहले ही जेल से पैरोल पर छूटा था और बुधवार को टैक्सी से शिवपुरी गया था, जहां एक महिला के साथ लौटते समय उसके साथ यह घटना घटी। टैक्सी चालक ने घायल को आरोपियों से बचाया और अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद टैक्सी चालक ने घटना की सूचना कंपू थाना पुलिस को दी। वहीं, कंपू थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story