- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Gwalior: पुलिस ने...

x
Gwalior ग्वालियर: ग्वालियर पुलिस ने मैरिज गार्डन के पास गांजा बेचते हुए एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसने बताया कि उसके मामा और मामी ने उसे 15 हजार रुपये महीने की तनख्वाह पर गांजा बेचने के लिए रखा था. उसकी सूचना पर पुलिस जब उसके मामा के घर पहुंची तो वहां न सिर्फ ढाई किलो से ज्यादा गांजा मिला बल्कि 4 लाख रुपये से ज्यादा कैश, मोबाइल और पेटीएम पेमेंट रिसीवर भी बरामद हुआ|
हालांकि जब तक पुलिस पहुंची मामा मौके से फरार हो चुका था. जानकारी के मुताबिक मामला ग्वालियर के सिरौल थाना क्षेत्र का है. पुलिस को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि यहां हरदौल गार्डन के पास गांजा बेचा जा रहा है. पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो भूपेंद्र जाटव नाम के युवक को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. भूपेंद्र से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वह यहां अपने मामा राजवीर सिंह जाटव के घर रह रहा था और उसके मामा और मामी उसे 15 हजार रुपए महीना देकर गांजा बेच रहे थे। पुलिस जब आरोपी भूपेंद्र को लेकर राजवीर के घर पहुंची तो राजवीर नहीं मिला।
घर की तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से 2 किलो 800 ग्राम गांजा, 4 लाख 19 हजार रुपए नकद और एक पेटीएम पेमेंट रिसीवर मशीन बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार युवक भूपेंद्र जाटव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के मामा और मामी को सह आरोपी बनाया गया है, दोनों की तलाश की जा रही है।
TagsGwaliorपुलिसगांजातस्करगिरफ्तारGwaliorPoliceGanjaSmugglerArrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





