- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Gwalior: भीषण हादसा,...
मध्य प्रदेश
Gwalior: भीषण हादसा, रेत भरे ट्रैक्टर में घुसी कार 5 लोगों की मौत
Sarita
16 Nov 2025 7:14 AM IST

x
Gwalior ग्वालियर: ग्वालियर-झांसी हाईवे पर सुबह 6:30 बजे एक भीषण हादसा हुआ। मालवा कॉलेज के ठीक सामने एक फॉर्च्यूनर कार रेत से भरे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि फॉर्च्यूनर में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। जानकारी के अनुसार, फॉर्च्यूनर (एमपी 07 सीजी 9006) झांसी की ओर से आ रही थी। जैसे ही कार मालवा कॉलेज के सामने से गुजरी, रेत से भरा एक ट्रैक्टर मोड़ से निकला। फॉर्च्यूनर तेज गति से चल रही थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।
कार का आधा हिस्सा ट्रॉली के नीचे चला गया, जिससे पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। शव ट्रैक्टर ट्रॉली और कार के बीच फंस गए। कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कार को कटर से काटकर शवों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि, "झांसी रोड थाना क्षेत्र के मालवा कॉलेज के सामने बड़ा हादसा हुआ है। पांच लोगों की मौत हो गई है। मौके पर फोर्स भेज दी गई है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।"
TagsGwaliorहादसा5 मौतGwalioraccidentfive deaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





