- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Gwalior: पुरानी रंजिश...
मध्य प्रदेश
Gwalior: पुरानी रंजिश के चलते दोस्तों ने युवक पर की फायरिंग
Sarita
22 Feb 2025 11:18 AM IST

x
Gwalior ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दोस्तों ने अपने ही दोस्त पर फायरिंग कर दी. युवक ने भागकर अपनी जान बचाई, यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है. फरियादी ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की. तीनों दोस्तों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है, फिलहाल मामला दर्ज होने के बाद से तीनों आरोपी अपने घर से फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनकी तलाश कर रही है. यह घटना हजीरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लाइन नंबर एक की है|
यहां रहने वाले प्रिंस शर्मा की दोस्ती बंटी भदौरिया, छोटू रावत और आकाश गुर्जर से थी. प्रिंस का इन तीनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, बंटी भदौरिया, छोटू रावत और आकाश गुर्जर ने विवाद पर बात करने के लिए प्रिंस को बुलाया और इनके बीच फिर से विवाद हो गया. विवाद के दौरान बंटी भदौरिया ने पिस्टल निकालकर प्रिंस पर फायर कर दिया, गनीमत रही कि अचानक हुई फायरिंग में प्रिंस बच गया और जान बचाने के लिए घर के अंदर भाग गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है|
TagsGwaliorरंजिशयुवकफायरिंगGwaliorrivalryyouthfiringजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





