मध्य प्रदेश

Gwalior: जंगल में लगी आग,दहशत में लोग

Sarita
5 April 2025 9:16 AM IST
Gwalior:  जंगल में लगी आग,दहशत में लोग
x
Gwalior ग्वालियर: गर्मी बढ़ने के साथ ही आगजनी की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं. शनिवार को ग्वालियर के घाटीगांव स्थित जंगल में आग लग गई. आसपास के लोगों ने जब धुआं उठता देखा तो प्रशासनिक अधिकारी को सूचना दी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. दरअसल, यह आग पास की कॉलोनी की तरफ बढ़ रही थी, जहां एक पेट्रोल पंप भी मौजूद था|

करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. एसडीएम अतुल सिंह के मुताबिक फिलहाल जंगल में आग लगने की घटना को गर्मी के कारण माना जा रहा है. लेकिन इस बात की भी संभावना है कि आग की घटना नेशनल हाईवे के पास हुई हो. ऐसे में कोई व्यक्ति जलती हुई सिगरेट या बीड़ी भी फेंक सकता है, जिससे यह आग लगी हो|
Next Story