- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Gwalior: मल्टी लेवल...

x
Gwalior ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक युवक की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है.कल सुबह जब व्यापारियों ने युवक का शव देखा तो तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. मामला ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र का है, यहां ग्वालियर नगर निगम की मल्टीलेवल पार्किंग के सामने पैथोलॉजी लैब के बाहर सुबह एक अधेड़ युवक का शव स्थानीय लोगों ने देखा, मामले की जानकारी तुरंत कंपू थाना पुलिस को दी गई|
सूचना मिलते ही थाना पुलिस और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. साथ ही फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है. मौके पर पहुंचे सीएसपी कंपू रॉबिन जैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है. संभवत: युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है. मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, एफएसएल टीम और डॉग एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया गया है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
TagsGwaliorयुवकशव Gwalioryouthdead body जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





