मध्य प्रदेश

Gwalior : तेजी से फैल रहा है कोरोना, पहला मरीज मिला

Sarita
4 Jun 2025 6:41 AM IST
Gwalior : तेजी से फैल रहा है कोरोना, पहला मरीज मिला
x
Gwalior ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कोरोना वायरस का एक मरीज मिला है, जिसे घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया है. ग्वालियर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम को 53 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना वायरस जांच में 'पॉजिटिव' रिपोर्ट आई थी, जो दो दिन पहले मुंबई से लौटा था. उन्होंने बताया कि जब उसकी तबीयत थोड़ी खराब हुई तो उसका सैंपल निजी प्रयोगशाला में जांच कराया गया जिसमें उसकी रिपोर्ट 'पॉजिटिव' आई|
उन्होंने बताया कि मरीज का दोबारा सैंपल लिया गया और उसके परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए सरकारी प्रयोगशाला में भेजे गए. सीएमएचओ ने बताया कि अभी मरीज की हालत ठीक है, जरूरत पड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा, फिलहाल उसे घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया है|
श्रीवास्तव का कहना है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है. शासकीय गजरा राजा मेडिकल कॉलेज में 'आइसोलेशन वार्ड' बनाया गया है. जिला अस्पताल में भी एक वार्ड बनाया गया है. इसलिए इलाज में कोई दिक्कत नहीं आएगी|
Next Story