- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Gwalior: दोस्तों के...
मध्य प्रदेश
Gwalior: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक नलकेश्वर कुंड में डूबा
Sarita
26 Jun 2025 12:56 PM IST

x
Gwalior ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया एक युवक नलेश्वर कुंड में डूब गया. युवक नलेश्वर महादेव के झरने में नहा रहा था तभी अचानक कुंड में डूब गया. यह घटना तिघरा थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का अभी तक पता नहीं चल पाया है. रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है|
युवक का नाम धर्मेंद्र राणा बताया जा रहा है और युवक मुरार का रहने वाला है. बुधवार को युवक अपने 6 दोस्तों के साथ नलेश्वर गया था. कुंड की गहराई का सही अंदाजा नहीं लग पाया और युवक गहरे पानी की ओर चला गया, फिर गायब हो गया. युवक की अभी भी तलाश की जा रही है|
Next Story





