- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Guna: जमीन विवाद में...
मध्य प्रदेश
Guna: जमीन विवाद में शिक्षक की हत्या, परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
Sarita
30 Jun 2025 12:04 PM IST
Guna गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गेहूँ खेड़ा में जमीनी विवाद को लेकर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. करीब 30 से 40 लोगों ने एकजुट होकर सरकारी शिक्षक ब्रह्मदास अहिरवार (उम्र 50 वर्ष) की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने जानलेवा हमला कर दिया|
इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में गुस्सा फैल गया है. मृतक के बेटे ने आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए गुना एसपी अंकित सोनी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ता जा रहा है|
TagsGunaजमीन विवादशिक्षकहत्याGunaland disputeteachermurder जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





