- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Guna: अचानक आग के गोले...

x
Guna गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में बीती रात करीब 10 बजे गुना के कैंट थाना क्षेत्र में कैंट चौराहे के पास जैन मंदिर से सटी शारदा गार्डन की गली में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई. कार से आग के गोले निकलने लगे, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटें देखकर स्थानीय लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए. उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी. कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया.लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी. मौके पर कार का कोई मालिक मौजूद नहीं था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी|
स्थानीय लोगों ने बताया कि पास के शारदा गार्डन में शादी समारोह चल रहा था, इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार किसी ऐसे व्यक्ति की हो सकती है, जो शादी में शामिल होने आया था.
सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि शायद किसी ने शराब के नशे में कार के अंदर सिगरेट पीकर उसे वहीं छोड़ दिया था. सिगरेट से निकली चिंगारी ने धीरे-धीरे आग पकड़ ली और कुछ ही घंटों में पूरी कार इसकी चपेट में आ गई। गनीमत रही कि घटना के वक्त कार लोगों के घरों और अन्य वाहनों से कुछ दूरी पर खड़ी थी, वरना यह बड़े हादसे का रूप ले सकती थी और कई अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। सुबह तक जली हुई कार को मौके से हटा दिया गया।
TagsGunaआगकारहड़कंपGunafirecarstirजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





